फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Monthly crime review meeting

अपराधों की रोकथाम को सख्त कदम उठाएं थाना प्रभारी

Thu, 14 May 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 14 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Monthly crime review meeting

एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में तेजी से बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम के लिए थाना प्रभारियों से ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में ज्यादा आपराधिक घटनाएं घटित होंगी, उस थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी उसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, विवेचनाओं में तेजी लाने, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने तथा सत्यापन कार्य शत प्रतिशत शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश पुलिस अफसरों को दिए। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान थाना हल्द्वानी, मुखानी और काठगोदाम पुलिस की विशेष सराहना की गई।
विज्ञापन


बैठक के बाद पुलिस कर्मियों का सम्मेलन हुआ, जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा के बाद संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में सीओ नैनीताल हरीश चंद्र सती, हल्द्वानी के राजेंद्र सिंह हयांकी, रामनगर के मिथलेश कुमार, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी संजीता कुमार, आरआई गोविंद सिंह नबियाल समेत एलआईयू के निरीक्षक, थाना प्रभारी व यातायात प्रभारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed