{"_id":"a017f6ec6991d5dfbdd5587c148bde86","slug":"mining-tycoon-puffy-house-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन व्यवसायी के घर झोंके फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन व्यवसायी के घर झोंके फायर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
ग्राम छोई स्थित खनन व्यवसायी के घर अज्ञात लोगों ने फायर झोंक दिये। मामले का पता व्यवसायी को सुबह तब चला जब उसने घर की खिड़की में छर्रों के निशान देखे।
विज्ञापन
बैलपड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल ने बताया रविवार की रात छोई निवासी हेमंत फर्त्याल के घर पर अज्ञात लोगों ने फायर किये। पुलिस ने मौका मुआयना किया तो घर की खिड़की में छर्रे के निशान मिले। उन्होंने बताया फिलहाल हेमंत की ओर से तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन