{"_id":"e9ad39784918572e9c7460d45e2f192d","slug":"millions-took-to-the-cargo-lifter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ताले तोड़कर लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात ताले तोड़कर लाखों का माल ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 11 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली राजभवन आफिस से रिटायर्ड अधिकारी पीसी पाठक के प्रीतमपुरी स्थित आवास के सात ताले तोड़कर चोर शनिवार रात लाखों का माल समेट ले गए। भुक्तभोगी का दावा है कि चोर पांच लाख के जेवरात और 15 हजार रुपए नगदी ले गए हैं। सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम भी मौके से फिंगरप्रिंट लेकर गई है।
विज्ञापन
प्रीतमपुरी निवासी पीसी पाठक दिल्ली गवर्नर कार्यालय में आफिस कंट्रोलर पद से रिटायर्ड हुए हैं। वह सात मई को अपनी मां का इलाज कराने के सिलसिले में दिल्ली गए थे। लौटने के बाद वह आठ मई को रानीखेत स्थित पैतृक मकान में गए थे। इस बीच पड़ोसी ने मकान के तालों को टूटा देखकर सूचना दी। पाठक लौटकर आए तो मकान के कमरों के सात ताले टूटे थे। हर कमरे की अलमारी, दीवान और बिस्तर तितर-बितर था।
विज्ञापन
दो तालों के नहीं टूटने पर उन्हें काटा गया था। सूचना पर सीओ ह्यांकी, चौकी प्रभारी टीपीनगर ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी अलमारी और दरवाजों से फिंगरप्रिंट उठाए। पाठक ने बताया कि उनका बड़ा बेटा देवेश गाजियाबाद और छोटा बेटा द्वारका में रहता है। चोरी गए माल में दो सोने की नथ, तीन मांगटीका, दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, तीन जोड़ी टप्स सहित अन्य जेवरात थे।
विज्ञापन