फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Master defeat Buklaa

एक ने दूसरे को दी जान से मारने की धमकी

Thu, 14 May 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Thu, 14 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Master defeat Buklaa

राजकीय शिक्षक संघ का चुनाव हारने के बाद एक गुरुजी मान-सम्मान भूलकर दबंगई पर उतर आए। विजयी अध्यक्ष के समर्थक को हारे हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने पहले तो चुनाव के समय ही समर्थन नहीं करने पर धमकाया, उसके बाद मोबाइल से फोन कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने साथियों के साथ बुधवार को कोतवाली में एसआई कश्मीर सिंह का घेराव कर तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर में पीड़ित शिक्षक मुकेश कुमार निवासी रूपपुर करनपुर ने बताया कि हल्द्वानी में मंगलवार को राजकीय शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी के चुनाव से पहले दिन में मोबाइल नंबर 9627781650 से उन्हें फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम कौशल चौहान (अध्यक्ष पद का हारा प्रत्याशी) बताते हुए चुनाव के दौरान उसे समर्थन नहीं करने पर उन्हें (मुकेश) गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके बीवी, बच्चों को उठवाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन


इधर, पुलिस को तहरीर देने की सूचना मिलने के बाद उक्त व्यक्ति ने बुधवार को उसी नंबर से फिर फोन किया और केस वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। घेराव करने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, जनपदीय अध्यक्ष हेमंत जोशी, कतार सिंह चौहान, चंदन सिंह बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पाठक, एनके बहुगुणा, अजय धस्माना, अजय बलोदी आदि थे। शिक्षक नेताओं ने कहा है कि यदि आरोपी को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो शिक्षक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर में फोन पर मिल रहीं खूब धमकियां
क्षेत्र में फोन पर जान से मारने की धमकी देने वालों की संख्या बढ़ गई है। शिक्षक को धमकी देने का मामला नया नहीं है। इससे पहले बीते माह 30 अप्रैल को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अनवर मलिक को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। फिर इस माह सात मई को जल संस्थान के एई जेपी यादव को अंजान नंबर से फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। अब अध्यापक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed