{"_id":"e5292ab57d3f93ac8a381b9ea72bb4c8","slug":"market-shoppers-17-invoices-seized-four-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार के 17 दुकानदारों का चालान, चार वाहन जब्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार के 17 दुकानदारों का चालान, चार वाहन जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने वीडियोग्राफी कर बाजार के 17 दुकानदारों का कोर्ट चालान किया। इसके साथ ही बाजार में घूम रहे चार वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने ओके होटल मार्ग पर खड़े 25 वाहनों का चस्पा चालान किया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ललित चंद जोशी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को सदर बाजार, ज्वेलरी बाजार कारखाना बाजार में वीडियोग्राफी कर अतिक्रमण को हटाया गया। इस बीच 17 दुकानदारों के कोर्ट चालान किए गए।
विज्ञापन
बाजार में घूमकर जाम लगाने वाले दो टेंपो, छोटा हाथी सहित चार वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। चौकी प्रभारी ने कहा कि शहर में जाम लगाने पर किसी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
ओके होटल से रामलीला मैदान मार्ग पर बेतरतीब खड़े 25 वाहनों पर पुलिस ने चस्पा चालान कर जैमर लगा दिया। पुलिस की कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक खलबली मची रही। बृहस्पतिवार को पुलिस की टीमें टेंपो चालकों के पीवीआर ( पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट) की जांच करेगी। पीवीआर नहीं मिलने पर टेंपो जब्त किए जाएंगे।