{"_id":"27fbd42a2b7ecd738fa656cd08d9522c","slug":"major-saab-hit-passers-by-at-the-mall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर साब ने ठंडी सड़क पर राहगीरों को ठोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेजर साब ने ठंडी सड़क पर राहगीरों को ठोका
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sun, 08 Feb 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने कैप्टन दोस्त के साथ पार्टी से लौट रहे सेना के एक मेजर ने शनिवार दोपहर ठंडी सड़क पर दो बाइक और तीन लोगों को टक्कर मार दी। विरोध करने पर मेजर ने लोगों से हाथापाई भी की। इससे नाराज लोगों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। मौके पर 20 मिनट तक जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मेजर को हिरासत में ले लिया। बाद में थाने पहुंचे उनके ससुर के माफी मांगने पर समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने मेजर को छोड़ दिया। गोरा पड़ाव निवासी मेजर विनोद कुमार जम्मू-कश्मीर में राजौरी सीमा पर तैनात हैं। इन दिनों वह छुट्टी में घर आए हुए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को उनके रामपुर रोड निवासी कैप्टन मित्र ने उन्हें शीशमहल में पार्टी दी। मेजर अपने मित्र के साथ ही शीशमहल कार से गए थे। कार में दोनों की पत्नियां भी साथ थीं। पार्टी से लौटते वक्त ठंडी सड़क पर कार ड्राइव कर रहे मेजर ने भोटिया पड़ाव निवासी परविंदर सिंह, वकील संतोष नेगी और मनोज उप्रेती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दो बाइकों को भी टक्कर मारी और कार की रफ्तार तेज कर दी।
विज्ञापन
इस बीच, लोगों के शोर मचाने पर गुरशरण सिंह प्रिंस नामक व्यक्ति ने बाइक से पीछा कर मेजर को एसडीएम कोर्ट के पास रोक लिया। यहां विरोध करने पर मेजर ने एक वकील के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मेजर की कार के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद दोनों अधिकारियों की पत्नियां रोने लगीं।
मौके पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेने के साथ ही मेजर और कैप्टन को थाने ले आई। पुलिस ने मेजर को बेस अस्पताल में मेडिकल कराया। इधर, घायलों के साथ काफी संख्या में लोग मुकदमा दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मेजर के ससुर थाने पहुंचे और आक्रोशित लोगों से माफी मांगी। इसके बाद आईटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। समझौते में मेजर ने भविष्य में कभी शराब पीकर ड्राइव न करने की बात कही है।