फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mafia digs the land of railway

माफिया ने खोद डाली रेलवे की जमीन 

Thu, 10 Jan 2019 01:01 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Published by: yashwant yashwant Updated Thu, 10 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mafia digs the land of railway
राजमार्ग किनारे गढ्ढो से निकाले गए आरबीएम की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। माफिया ने रेलवे की जमीन तक खोद डाली। बुधवार को जिला प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने रेलवे की भूमि पर छापा मारा तो अवैध खनन का भंडाफोड़ हुआ। इस पर उन्होंने रेलवे ठेकेदार पर तीन करोड़ 77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बताया गया कि रेलवे की भूमि पर माफिया डेढ़ वर्ष से अवैध खनन कर रहे थे। टीम ने मौके पर लगभग 50 हजार घनमीटर अवैध खनन होने पाया।
विज्ञापन



खनन अधिकारी राजपाल लेघा और एसडीएम एपी बाजपेयी ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ बुधवार को डिपो संख्या 4 के बीच में रेलवे की भूमि पर छापा मारा। इस दौरान डिपो नंबर चार के पास रेलवे पटरी किनारे भारी मात्रा में अवैध खनन होना पाया गया। बताया कि माफिया द्वारा रेलवे की ठोकर बनाने की आड़ में 48825 घनमीटर अवैध खनन  किया गया है, इसके लिए उन्होंने रेलवे ठोकर बनाने वाले ठेकेदार वरुण बिल्डर पर तीन करोड़ 77 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की सूचना संबंधित विभागों के अलावा मंडल रेल प्रबंधक को भेज दी है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



रेलवे ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका
अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन रेलवे ठेकेदार और रेलवे के स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से होने की आशंका है। पिछले वर्ष 2017 में भी दोनों विभागों द्वारा छापा मारा था। तब भी अवैध खनन मिला था। इस पर रेलवे ठेकेदार पर एक करोड़ 40 हजार रुपये का जुर्माना डाला गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा अब तक जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed