{"_id":"776c46237a22d44e2f2e09d00d74aa24","slug":"liquor-store-ransacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान में तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 01 Mar 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर राजकीय पीएनजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन दोनों पर सेल्समैन से अभद्रता का भी आरोप है।
विज्ञापन
रानीखेत रोड स्थित अंग्रेजी शराब के सेल्समैन अविनाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कमल रौतेला एवं उसका साथी यतेंद्र सिंह शराब की दुकान में घुस गए, जहां उन्होंने सेल्समैन से गालीगलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के साथ ही कुछ शराब की बोतलें फोड़ी और 3-4 शराब की बोतलें लूट ली।
विज्ञापन
एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्होंने तहरीर के आधार पर कमल रौतेला, यतेंद्र के खिलाफ धारा 392, 427, 504, 506 में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन