{"_id":"70adaec1b5dd9a7c2045986df4c867ac","slug":"laden-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल फ्रेंड के लिए मोबाइल चुराने जा रहा था, पकड़ा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्ल फ्रेंड के लिए मोबाइल चुराने जा रहा था, पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी कालोनी का आकाश जायसवाल उर्फ लादेन बुधवार रात गर्लफ्रेंड के लिए मोबाइल चुराने रोडवेज जा रहा था कि मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने उसे चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने टचवाला मोबाइल मांगा था। इसी कारण वह चोरी करने जा रहा था। वह दो बार पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ललित जोशी रामपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इस बीच एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा तो उसके पास से चाकू निकला। पकड़े गए आकाश जायसवाल उर्फ लादेन चौधरी ने बताया कि रोडवेज में यात्री अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाकर भूल जाते हैं।
विज्ञापन
मौका मिलते ही वह मोबाइल पर हाथ साफ कर देता है। शादी समारोह में वह रोड लाइट ढोने का काम करता है। वहां भी उसे चोरी के अवसर मिल जाते हैं। गुरुवार को अंबेडकर नगर कालोनी में रहने वाली गर्लफ्रेंड ने टच वाले मोबाइल की डिमांड कर दी थी। जिसे पूरी करने के लिए वह रोडवेज जा रहा था। उसकी प्रेमिका नहीं जानती है कि वह चोरी का काम भी करता है।
विज्ञापन