{"_id":"70aa204f057cf86f6f8f874bce0141a4","slug":"kuvivi-the-contract-workers-employed-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुविवि के संविदा कर्मी ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुविवि के संविदा कर्मी ने लगाई फांसी
ब्यूरो /अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय के बी फार्मा विभाग में संविदा पर कार्यरत युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक यहां ब्लाक रोड में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस के मुताबिक पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से चंपावत के मगनपुर गांव निवासी प्रकाश चंद्र ब्लाक रोड में किराये के कमरे में रहता था। वह यहां बी फार्मा विभाग में संविदा पर कार्यरत था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम उसकी पत्नी कहीं गई हुई थी तभी प्रकाश ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक युवक ने कुछ समय पहले लव मैरिज की थी।
वह बीते दो-तीन दिन से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था और तनाव में था। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी यहां पहुंच गए हैं।
पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या का कारण पारिवारिक तनाव रहा होगा।