फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kusumkedha woman in broad daylight at the intersection with the swindle

कुसुमखेड़ा चौराहे पर दिनदहाड़े महिला के साथ ठगी

Wed, 16 Sep 2015 01:38 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Wed, 16 Sep 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन

मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है कि अब ठग भी दिनदहाड़े महिलाओं को अपना शिकार बनाने लगे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातों के बाद मंगलवार को कुसुमखेड़ा चौराहे पर दो ठगों ने एक महिला को अपने झांसे में लेकर उसके सोने का मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया।

इस घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कुसुमखेड़ा निवासी चंद्रकला पत्नी जगदीश चंद्र मंगलवार दोपहर अपने घर से कुछ दूरी पर किसी कार्यवश गई थी।
विज्ञापन


 महिला का कहना है कि इसी बीच उसके पास दो युवक पहुंचे और उससे उसके घर परिवार पर संकट आने की बात कहकर उसे डरा दिया। दोनों युवकों ने दोष निवारण के लिए उससे मंगलसूत्र मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला उनके झांसे में आ गई और अपना सोने का मंगलसूत्र उन्हें दे दिया। दोनों युवकों ने मंगलसूत्र को  रुमाल में रखने के बाद घर पर जाकर रुमाल खोलने की बात कही।

घर पहुंचने पर चंद्रकला ने जब रुमाल खोला तो उसमें से मंगलसूत्र गायब था। उसने इस घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी दी।

 इसके बाद इस घटना के बारे में मुखानी पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ठगों की तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed