फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kmola freed from bonded labor

कमोला से बंधुआ मजदूर मुक्त कराया

Wed, 01 Jul 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी/कालाढूंगी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी/कालाढूंगी। Updated Wed, 01 Jul 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन

रामनगर रोड कमोला स्थित एक पोल्ट्री फार्म से प्रशासन ने एक बंधुआ मजदूर को मुक्त कराया है। मजदूर झारखंड का रहने वाला है और छह साल पहले भटकते हुए पोल्ट्री फार्म पहुंचा था।

विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय प्रशासन कमोला पहुंचा। वहां पोल्ट्री फार्म में मजदूर को काम करते हुए बरामद किया। प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


एसडीएम पंकज उपाध्याय के मुताबिक मानवाधिकार आयोग का सोमवार को उन्हें पत्र मिला। इसमें झारखंड के  रांची जिले के तहसील गुरला के एतवा हमरो (50) नाम के व्यक्ति से पोल्ट्री फार्म में बंधुआ मजदूरी कराए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के पत्र को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मंगलवार को छापा मारा। पोल्ट्री फार्म में एक मजदूर काम करते हुआ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम एतवा हमरो बताया। एसडीएम ने तत्काल तहसीलदार कालाढूंगी, थाना पुलिस और श्रम विभाग की टीम को बुलाया।

एसडीएम के मुताबिक मजदूर के बयान दर्ज कर पोल्ट्री फार्म मालिक राजू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एतवा हमरो के मुताबिक छह साल पहले वह भटकते हुए कमोला पहुंचा। वहां राजू पोल्ट्री फार्म पहुंचा। फार्म स्वामी ने उसे मजदूरी में रख लिया।

शुरुआत में कुछ दिनों तक मजदूरी दी, लेकिन बाद में बंद कर दी। फार्म मालिक ने उसे काम छोड़कर नहीं जाने दिया। वह सिर्फ खाना खिलाता था और काम कराता था। मुक्त कराए मजदूर के मुताबिक साल भर पहले उसने मौका पाकर अपने घर चिट्ठी भेजी और कमोला में बंधक होने की जानकारी दी।

 उसके परिवारजन पोल्ट्री फार्म पहुंचे। फार्म स्वामी ने फिर भी उसे नहीं छोड़ा। करीब छह माह पहले फिर मजदूर ने  घर चिट्ठी लिखकर फार्म स्वामी के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाई।


  तहसीलदार के मुताबिक दूसरी चिट्ठी मिलने के बाद मजदूर के परिवारजनों ने दिल्ली में एक एनजीओ की मदद से मानवाधिकार आयोग में गुहार लगाई।

एसडीएम के मुताबिक पोल्ट्री फार्म स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मजदूर के बरामद होने की सूचना आयोग और उसके परिवारजनों को दे दी है। परिवारजनों के पहुंचने पर मजदूर को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed