फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kaladungi caught bloody truck

कालाढूंगी में पकड़ा गया खूनी ट्रक, चालक गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 10 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन

तीनपानी बाईपास पर बीए के छात्र को कुचलने वाले ट्रक चालक को कालाढूंगी पुलिस ने बुधवार रात घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक लालकुआं से ट्रक में लकड़ी भरकर रामनगर जा रहा था।

विज्ञापन


इंदिरानगर ठोकर निवासी पीडब्लूडी के ठेकेदार याकूब के पुत्र यामीन (22)  को तीनपानी बाईपास पर बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। दुर्घटना में यामीन का भतीजा जीशान और मौसेरा भाई किच्छा निवासी सद्दाम भी घायल हुए थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे के बाबत यामीन के करीबी हनीफ ने  धारा 304 ए के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


इसके बाद चालक और ट्रक को पकड़ने के लिए सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने जिले के पुलिस कर्मियों को संदेश प्रसारित कराया। रात में ही जगह-जगह चेकिंग शुरू की गई। इस बीच ट्रक चालक शहर को पार कर चुका था। देर रात कालाढूंगी पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पीछा कर पकड़ लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक यूसुफ रामनगर गुलरघट्टी को गिरफ्तार कर लिया। चालक ने बताया कि वह लालकुआं से लकड़ी भरकर लौट रहा था। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed