फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Is active in the guise of doctors hijacker

डाक्टर के भेष में सक्रिय है लुटेरा

Thu, 14 May 2015 01:38 AM IST
अरविंद उपाध्याय/अमर उजाला, हल्द्वानी
अरविंद उपाध्याय/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 14 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं के चार सरकारी अस्पतालों में पिछले आठ माह में छह महिलाओं को लूटने वाले शातिर बदमाश को अब तक एसओजी की टीम पकड़ नहीं पाई है। जबकि यह मास्टरमाइंड बदमाश अस्पतालों के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुका है। उम्र और वारदात को अंजाम देने के तरीके से माना जा रहा है कि रामनगर के अस्पताल में पिछले दिनों फर्जी डाक्टर बनकर और एसटीएच हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर के अस्पतालों का कर्मचारी बनकर उम्रदराज महिलाओं को लूटने वाला एक ही है। वारदात के तरीके से लगता है कि कहीं न कहीं उसकी पृष्ठभूमि मेडिकल पेशे से है और वह यह भी जानता है कि इंजेक्शन देने के बाद नशे का असर कितनी देर तक रहेगा। 

विज्ञापन


रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में फर्जी डाक्टर बनकर चंद्रकला को बेहोश कर लूटने वाला तीन दिनों बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। ऐसी ही घटना पिछले साल सितंबर में रुद्रपुर अस्पताल में हुई थी, उसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में आठ सितंबर को लूट हुई। यह नहीं काशीपुर के अस्पताल में भी इसी तरह की वारदात हुई। रामनगर को छोड़कर बाकी तीनों वारदात में कर्मचारी बनकर बदमाश ने महिलाओं के जेवरात और रकम लूटी थी। सभी अस्पतालों के सीसीटीवी कैमरे में करीब 30-35 वर्ष का यह बदमाश कैद हुआ। फिर भी एसओजी की टीम इस शातिर को अब तक पकड़ने में विफल रही है।
विज्ञापन


एसटीएच में तीन महिलाएं इस तरह हुई थीं शिकार
आठ सितंबर 2014 को रामपुर जिले के बादली टांडा निवासी नबी अहमद की पत्नी नूरजहां (62) अपने पड़ोसी रियासत अली की पत्नी तोहफा का इलाज कराने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल आई थी। इस बीच बदमाश ने झांसा दिया कि वह अस्पताल का कर्मचारी है। तोहफा प्यास लगने के कारण पानी लेने के लिए चली गई। इस बीच बदमाश ने नूरजहां से कहा कि आंख का डाक्टर उसका परिचित है। महिला बदमाश के साथ इलाज कराने के लिए चली गई। एमआरआई वार्ड के बाहर बदमाश ने उसे नशीला पदार्थ सूंघाकर अचेत कर दिया और उसके कान के कुंडल, चेन और पर्स लेकर फरार हो गया। इसी प्रकार रामपुर मनवासी निवासी हाजी साबिर हुसैन की पत्नी शाहजहां (60) को मानसिक वार्ड के बाहर बदमाश मिला। वह अपनी बेटी नूरजहां का इलाज कराने के लिए आई थी। बेटी जब डाक्टर के पास गई तो बदमाश ने उसे भी आंख का इलाज कराने के नाम पर आई वार्ड के सामने बेहोश कर दिया। उसके भी कुंडल, चेन और पर्स में रखे 3800 रुपए निकाल लिए। इसी प्रकार बदमाश ने तीसरी महिला के रूप में मुरादाबाद जिले के उस्मानपुर ठाकुरद्वारा की सरोजबाला (65) को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश के निशाने पर उम्रदराज महिलाएं
यह बदमाश उम्रदराज महिलाओं को ही अपना शिकार बनाता है। झांसा देकर एकांत स्थान पर ले जाता है। इंजेक्शन या नशीले पदार्थ से मरीज या तीमारदार को बेहोश करता है। जेवरात और पैसा लूटने के बाद आराम से निकल जाता है।


महिलाओं को बेहोश कर जेवरात लूटने वाले अपराधी को पकड़ने के लिए नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के पुलिस अधीक्षकों से बातचीत कर एक टीम गठित की जाएगी। किसी कीमत पर अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे
- पीएस सैलाल डीआईजी कुमाऊं रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed