{"_id":"c9d1c47d7f7eb5d972de515ac042dc4c","slug":"irrigation-canal-drowning-death-of-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई नहर में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई नहर में डूबने से मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
जाड़े की छुट्टियों में ननिहाल आए एक मासूम की सिंचाई नहर में डूबने से मौत हो गई। बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल ने बताया कि ग्राम उदयपुरी नेगी छोई के हीरा सिंह तड़ागी के घर शास्त्री नगर दिल्ली से उनका पौता युवी (उम्र पांच वर्ष) अपने माता-पिता के साथ आया था।
विज्ञापन
रविवार दोपहर युवी घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद काफी देर बाद तक जब वह घर नहीं आया तो उसकी ढूंढखोज की गई। काफी देर बाद घर से 500 मीटर दूर नहर में युवी का शव मिला। शव को नहर से निकालने के बाद रामनगर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन