फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Including two ministers to break 21 on the status of the lawsuit injunction

दर्जा प्राप्त दो मंत्री सहित 21 पर निषेधाज्ञा तोड़ने का मुकदमा 

Fri, 20 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 20 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Including two ministers to break 21 on the status of the lawsuit injunction
कांग्रेस - फोटो : file photo

कांग्रेस के दो गुटों के बीच हुए बलवा के मामले में कोई पक्ष मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस के समक्ष दूसरे दिन भी नहीं आया। पुलिस ने मामले में निधेषाज्ञा तोड़ने के मामले में प्रदेश के दो दर्जा प्राप्त मंत्री सहित 21 नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से स्टे ऑर्डर आने पर फैसले का श्रेय लेने की होड़ में कांग्रेस के मतीन सिद्दीकी गुट ने जुलूस निकाला। इस कार्यक्रम में मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश भी आए थे। जुलूस के बीच मतीन सिद्दीकी के समर्थन में नारेबाजी होने पर शराफत गुट ने विरोध जताया।
विज्ञापन


शराफत इंदिरा हृदयेश के नाम नारा लगाने को कह रहे थे। नारे लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद हॉकी-डंडे और तलवारें निकल आईं। एक-दूसरे पर हमले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव शराफत खान, उनके छोटे भाई मोअज्जम खान और पड़ोसी वसीम घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मतीन के दो पुत्रों सहित तीन लोग चोटिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बीच-बचाव करने पर शराफत की पत्नी इमराना और मोअज्जम की पत्नी रोमाना से भी दुर्व्यवहार किया गया। शराफत सहित तीन लोगों का एसटीएच में इलाज चल रहा है। सीओ लोकजीत सिंह ने घटना के बाबत रिटर्निंग ऑफिसर को अवगत कराया।

मामले में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि कोई पक्ष तहरीर देने को नहीं आया है। दोनों पक्षों द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया गया है। इसी कारण पुलिस ने दर्जा प्राप्त मंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी, उनके पुत्रों जुबैर, उमैर, सईद, जावेद मिकरानी, रेहान मलिक, विक्की खान, इस्लाम मिकरानी, दर्जा प्राप्त मंत्री सुहेल सिद्दीकी, शराफत खान, वसीम, मोअज्जम खान, दानिश, सरफराज, अरशद, आमिर, उस्मान सहित 21 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि मामले में अन्य लोगों के नाम जांच अधिकारी द्वारा बयान के आधार पर लिए जाएंगे। 

155 संदिग्ध लोगों को नोटिस 
बनभूलपुरा पुलिस ने लाइन नंबर में बलवा के बाद 155 लोगों को 107/16 को संदिग्ध मानते हुए नोटिस जारी कर दिया है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि सभी लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में 70 अन्य लोगों को पाबंद किया जाएगा। 

दोनों पक्षों के घरों पर फोर्स तैनात 

तनाव के मद्देनजर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष ने दर्जा प्राप्त मंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी और प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रदेश सचिव शराफत खान के घरों के सामने पुलिस फोर्स को तैनात कर दी है। घटना के दूसरे दिन माहौल सामान्य रहा, लेकिन तनाव कायम है। 

बलवे के बीच भागे सुमित, गार्ड को पड़े डंडे 

लाइन नंबर 17 में दर्जा प्राप्त मंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी और शराफत समर्थकों के बीच बलवा होने पर मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश मौके से भाग निकले। इस बीच किसी ने उनके निजी सुरक्षा गार्ड को पीट दिया।


स बारे में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि गार्ड ने कोई तहरीर नही दी है। पिटाई की मौखिक जानकारी मिली थी। इधर, दर्जा प्राप्त मंत्री सुहैल अहमद सिद्दीकी का कहना है कि वह सुमित हृदयेश के कहने पर गफूर बस्ती में लोगों से मिलने गए थे। बवाल होने पर उन्होंने बीच-बचाव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed