फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Including the crushing military truck killed two people

ट्रक से कुचलकर फौजी सहित दो लोगों की मौत

Thu, 21 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 21 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन

बरेली रोड पर बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से फौजी सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में चालक की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग निवासी गिरीश चंद्र हल्द्वानी के फ्रेंड्स कालोनी में रहता था और बाजार में एक पेंट की दुकान पर काम करता था। गिरीश के मित्रों ने बताया कि गिरीश के गांव के फौजी भास्करानंद पाठक यहां आए थे। दोनों बाइक से हल्दूचौड़ की तरफ गए थे।
विज्ञापन


लौटते समय मंडी चौकी से सौ कदम दूर बाइक सवार लालकुआं की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी चेतन रावत ने बताया कि इस मामले में गिरीश के मित्रों से पूछताछ कर परिजनों को सूचना भेज दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के यहां आने पर शिनाख्त की कार्रवाई पूरी होगी। जांच से पता चला कि बाइक सवार कच्चे रास्ते से रोड पर चढ़ रहे थे।


 इस बीच सामने एक पत्थर आने पर बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों रोड पर गिर पड़े। इस बीच ट्रक की चपेट में आए। वहीं दो दिन पहले पुजारी की मौत के मामले में भी पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed