{"_id":"dc1dcb855da9e47d8a95c95c3cb09161","slug":"in-the-absence-of-treatment-the-death-of-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के अभाव में मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के अभाव में मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)।
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी सीएचसी में इलाज के अभाव में नवजात की मौत हो गई, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मूल रूप से दिनेशपुर केलाखेड़ा निवासी असमां बी यहां अपने भाई अकरम के घर आई थी। रविवार सुबह तड़के उसके 22 दिन के बच्चे की अचानक तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन
वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अकरम ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टरों ने इलाज में देरी की, इसी वजह से उसके भांजे की मौत हो गई। वहीं चिकित्सा प्रभारी ओपी आर्या ने बताया कि बच्चा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन