फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Illegal mining

अवैध खनन में दो कर्मचारी निलंबित, डीएलएम अटैच

Sun, 15 Feb 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Sun, 15 Feb 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष ने कोसी के बंजारी गेट में ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान तमाम अनियमिताएं पकड़ में आईं। टीम ने पांच डंपरों और 15 बाइकों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। अवैध खनन में लिप्त दो निगम कर्मचारियों को निलंबित कर डीएलएम को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी अधिकारियों को सूचित किए बिना कोसी के बंजारी गेट पहुंच गए। इस बीच नदी में बिना किसी टोकन के सैकड़ों वाहन उपखनिज भरते पाए गए। टीम को देखते ही अवैध खनन में लगे लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


उन्होंने वाहनों को लेकर दौड़ लगा दी। इस बीच गेट के धर्मकांटे पर तैनात कर्मचारी भी मौके से फरार हो गया। निगम अध्यक्ष धामी ने पुलिस को खबर की, मौके पर तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथलेश कुमार और एसडीएम एसएस जंगपांगी पहुंच गए। इस दौरान पांच डंपरों को अवैध खनन करते पकड़ा, जबकि खनन माफिया की फिल्डिंग में तैनात 15 बाइकें जब्त कर ली गईं, जिन्हें सीज कर पीरूमदारा चौकी मेें खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष गेट पर तैनात निगम कर्मी शिवराम टम्टा और माधवानंद द्विवेदी को अवैध खनन वालों से सांठ-गांठ करने पर निलंबित कर दिया, जबकि निगम प्रबंधक डीके मिश्रा को निगम मुख्यालय से अटैच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं निगम अध्यक्ष ने धर्मकांटा संचालक के खिलाफ मुकदमा कायम करने के आदेश निगम प्रबंधन को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed