फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ignorance of vehicle collision killed a female leopard

अज्ञान वाहन की टक्कर से मादा तेंदुए की मौत

Sat, 25 Jul 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Sat, 25 Jul 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा तेंदुए की विभाग के लापरवाही के चलते मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत दाबका पुल की सड़क पार कर रहे छह वर्षीय मादा तेंदुए को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


तेंदुए दो घंटे तक हल्द्वानी रामनगर हाईवे पर तड़पता रहा, लेकिन वन विभाग के अधिकारी ने कोई सुध नही ली। बाद में घायल मादा तेंदुए ने दम तोड़ दिया।

सुबह घूमने निकले ग्रामीण ने हाईवे में पड़े तेंदुए को देख इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद एसडीओ बलवंत सिंह शाही वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शव को कब्जे में लेने के बाद वर्कशॉप में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश अग्रवाल और कार्बेट पार्क के डा. दुष्यंत ने किया। बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में ही शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया।


 एसडीओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि मादा तेंदुए की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया तेंदुए के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई और उसके सभी अंग सुरक्षित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed