फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If there is a dispute with his wife, then hanged him

पत्नी से विवाद हुआ तो फांसी लगाकर जान दे दी

Mon, 17 Jul 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Mon, 17 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
If there is a dispute with his wife, then hanged him
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau

घर के खर्च को लेकर पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के पास पेड़ से लटका मिला। युवक यहां अपने ससुराल के पास रहता था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


पौड़ी जिले के बगवाड़ी चौपड़ा कोट निवासी सुरेंद्र सिंह (32) छह साल पहले पीपलपड़ाव आया था और यहां अपनी ससुराल के पास परिवार के साथ रहने लगा। वह मजदूरी कर गुजारा करता था। रविवार की सुबह उसका शव घर के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला तो परिवार के लोग सन्न रह गए। उसने दुपट्टे का फंदा लगाया था।
विज्ञापन


मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और घर वालों से पूछताछ की। पता चला कि सुरेंद्र शराब का लती था इस कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। इसी बात को लेकर आए दिन पत्नी से विवाद होता था। सुरेंद्र के जीजा बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि उसने शनिवार की रात डिप्रेशन की बात कही थी लेकिन वह यह कदम उठा लेगा इसका अंदेशा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलबीर भी पौड़ी के थैलीसैड़ का रहने वाला है। सुरेंद्र की बेटी ज्योति छह और बेटा सन्नी चार साल का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed