फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   I break all the bonds

जबरन कराई शादी तो तोड़ आई सारे बंधन

Fri, 22 May 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 22 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

जबर्दस्ती शादी कराने से खफा एक युवती शादी के छह दिन बाद रिश्ता तोड़कर घर से भाग निकली। उसे देवीधुरा के पटवारी और कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह रोडवेज से बरामद कर लिया। पटवारी ने उसे एसडीएम पंकज उपाध्याय के समक्ष पेश किया। युवती ने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती थी। उसे पिता की जगह नौकरी चाहिए। ननिहाल के लोगों ने उसकी जबरदस्ती शादी करा दी। एसडीएम ने कहा कि युवती बालिग है, इसलिए वह अपना निर्णय लेने के लिए आजाद है।

विज्ञापन


चंपावत जिले के सिमलखेत निवासी पुष्पा के पिता रोडवेज के कर्मचारी थे। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है, जिस कारण पुष्पा अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी, लेकिन ननिहाल के लोगों ने छह मई को उसकी शादी कनवाड़ निवासी प्रकाश सिंह के साथ कर दी। शादी के बाद दुरगौना के समय 11 मई को मौका मिलने पर पुष्पा घर से भाग निकली। इस मामले में पटवारी केएस धोनी ने गुमशुदगी दर्ज की। सर्विलांस से पता चला कि युवती ऐशबाग हीरानगर हल्द्वानी में रह रही है।
विज्ञापन


इस पर पटवारी ने हल्द्वानी पुलिस की मदद से उसे रोडवेज के सामने से बरामद कर लिया। पुष्पा ने पुलिस को बताया कि शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। पिता का आश्रित होने के कारण उसे रोडवेज की तरफ से आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। वह नौकरी करना चाहती है और रोडवेज में आवेदन भी कर चुकी है। आरोप लगाया कि ननिहाल के लोगों ने उसके पैसे से शादी की है। मां के जेवरात भी ननिहाल में है। पटवारी ने युवती को एसडीएम के समक्ष पेश किया, जिस पर एसडीएम ने उसके बालिग होने पर उसे छोड़ दिया। पुष्पा ने आशंका जताई कि ननिहाल के लोग उसे मार सकते हैं। इस कारण वह ननिहाल नहीं जाना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed