{"_id":"3c1a4741cb7ce1831e2484d3dcf18349","slug":"husband-dowry-harassment-case-including-four-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Thu, 06 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखानी पुलिस ने पति सहित ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
सैनिक कालोनी कुसुमखेड़ा निवासी डींगर सिंह की पुत्री सावित्री की शादी नवंबर 2010 को बरेली जिले के इज्जतनगर निवासी अमिताभ बिष्ट के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटा हुआ।
विज्ञापन
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल के लोग उससे दहेज में गाड़ी और पैसे की मांग करते थे। इनकार करने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
परेशान होकर उसे ससुराल छोड़ना पड़ा। आरोप के आधार पर थानाध्यक्ष संजय पांडेय के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मुकदमे की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन