{"_id":"58c1b9374f1c1ba23bdc4892","slug":"hundreds-of-armed-men-beat-the-trader-haldu-chowk-closed-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद पांच युवकों ने व्यापारी को पीटा, हल्दूचौड़ बाजार बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद पांच युवकों ने व्यापारी को पीटा, हल्दूचौड़ बाजार बंद
अमर उजाला ब्यूरो हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
हथियारबंद पांच युवकों ने व्यापारी को पीटा, हल्दूचौड़ बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़ लाइन पार नया बाजार क्षेत्र में बुधवार देर रात असलहे लेकर घूम रहे पांच युवकों ने एक व्यापारी को पीट दिया। इसकी सूचना देने के बावजूद पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह स्थानीय लोगों ने व्यापार मंडल के नेतृत्व में पहले बाजार बंद किया फिर पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने लालकुआं कोतवाली में भी प्रदर्शन किया। देर शाम हल्द्वानी से व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी पहुंचकर धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
इधर, मामले के तूल पकड़ते ही हरकत में आई पुलिस ने नामजद पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को देर शाम तक गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रात करीब नौ बजे लोगों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
हल्दूचौड़ के लाइन पार स्थित नया बाजार क्षेत्र निवासी दीवान सिंह बिष्ट के मुताबिक बुुधवार देर रात बाइकों पर सवार होकर घूम रहे बिंदुखत्ता के आधा दर्जन युवक सड़कों पर हंगामा करने लगे। उनके हाथों में अवैध असलहे भी थे।
इन युवकों ने व्यापारी सुरेश कार्की के साथ मारपीट की। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को मामला प्रकाश में आने के बाद व्यापार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बाजार बंद कर चौकी का घेराव किया।
लोगों ने पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि बाजार में आए दिन अराजकता का माहौल रहता है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
इधर, पुलिस ने देर शाम कोतवाली पुलिस ने बिंदूखत्ता निवासी आरोपी कमल दानू, राजू पांडे, विरेंद्र भट्ट, ललित सुयाल, सुधांशु भट्ट के विरुद्ध धारा 147, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर किया है।
देर शाम पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट, ग्राम प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट, संदीप पांडे, प्रभात बमेटा, रोहित दुम्का, मोहन दुर्गापाल, ललित दुम्का लक्की, कमल तिवारी, खीम सिंह बिष्ट, संजय दुम्का, नवीन भट्ट, संजय कबड़वाल, योगेश जोशी, रिंकू पाठक आदि मौजूद थे।