फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Himmtpur man's body found in canal in Talla

हिम्मतपुर तल्ला में नहर में मिला युवक का शव

Wed, 11 Feb 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 11 Feb 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Himmtpur man's body found in canal in Talla

हिम्मतपुर तल्ला स्थित नहर में मंगलवार रात एक अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस ने शव को बाहर निकला। युवक अंडरवियर और शर्ट के साथ जैकेट पहने था। उसके हाथ और घुटने में खरोंच के निशान थे। नाक से झाग निकला था। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने मौके का मुआयना किया। मौके पर उपस्थित लोग युवक की शिनाख्त नहीं कर सके।

विज्ञापन


हिम्मतपुर तल्ला प्राइमरी स्कूल के सामने नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी होने पर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, भुवन भट्ट, वीरेंद्र नेगी, निशांत वर्मा सहित काफी लोग मौके पर पहुंचे। मुखानी थाने के हेमचंद्र पंत, उपनिरीक्षक संजय जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव के समीप एक बैग रखा था, जिसमें कपड़े थे। पुलिस ने शिनाख्त के लिए लोगों को बुलाया है। चौकी प्रभारी हेम चंद्र का कहना है कि युवक का शव कहीं से बहकर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed