{"_id":"f5611ea20c3843a53c8d0c1d386c7338","slug":"had-come-up-with-lover-returned-with-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई थी प्रेमी के साथ, लौटी पति के साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आई थी प्रेमी के साथ, लौटी पति के साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 14 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला इस कदर प्रेम में अंधी हो गई कि वह पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ नैनीताल चली गई। वह एक महीने से प्रेमी के साथ नैनीताल में किराए के मकान में रह रही थी। जब उसके पति को पता चला कि पत्नी नैनीताल में है तो वह बुधवार को यूपी पुलिस के साथ यहां पहुंचा। पुलिस ने महिला और प्रेमी को उनके किराए के मकान से पकड़कर कोतवाली पहुंचाया। यहां पत्नी द्वारा पुलिस को लिखित रूप से पति के साथ जाने संबंधी पत्र देने के बाद उसे पति के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मल्लीताल कोतवाली के मुताबिक नरपुरवा राय बरेली निवासी एक व्यक्ति की पत्नी का उसके चाचा के मकान में किराए में रहने वाले अल्मोड़ा निवासी विपिन चंद्र तिवारी से प्रेम प्रसंग हो गया। विपिन बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में राय बरेली में रह रहा था। महिला के दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी लड़की इंटर में पढ़ती है। विपिन महिला को एक माह पूर्व नैनीताल लेकर आया और यहां सेंट क्लाउड स्नोव्यू में किराए का मकान लेकर रहने लगा। मल्लीताल कोतवाली पुलिस बुधवार को उन्हें उनके किराए के मकान से पकड़ कर कोतवाली ले आई। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि महिला ने लिखित में दिया है कि वह अपनी मर्जी से नैनीताल आई थी और अपनी मर्जी से पति के साथ वापस जाना चाहती है।
विज्ञापन
महिला के लिखित में देने पर पुलिस ने उसे पति के सुपुर्द कर दिया। इधर, सेंट क्लाउड निवासी मकान मालिक ने कमरा किराए पर देने से पूर्व पुलिस से संबंधित व्यक्ति का सत्यापन नहीं कराया। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन