{"_id":"9ae9818da88970422c8b228650909909","slug":"gula-barrage-bath-young-dipped-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला बैराज में स्नान करता युवक डूबा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौला बैराज में स्नान करता युवक डूबा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
गोला बैराज में गुरुवार दोपहर स्नान करते समय एक युवक डूब गया। सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटना के बाद उसका फुफेरा भाई सदमे में आ गया है।
विज्ञापन
टनकपुर रोड जवाहरनगर लाइन नंबर चार निवासी कुमार शानू (22) पुत्र प्रेम सिंह अपने फुफेरे भाई संजय ठाकुर के साथ गुरुवार दोपहर गौला बैराज में स्नान करने गया था। बैराज किनारे संजय बैठ गया और कुमार शानू पानी में चला गया। काफी देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं निकला तो संजय ने शोर मचाया। आवाज सुनकर बैराज के पास घूम रहे लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन गहरे पानी में किसी के जाने की हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन
सूचना पर काठगोदाम पुलिस भी मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक शांति प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पानी से शव को बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। युवक के चाचा कुंदन ने बताया कि उनका परिवार जड़ी-बूटी की दवाइयां बेचने का काम करता है। घटना का शिकार युवक भी दवा बेचने का काम करता था। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कुमार शानू का फुफेरा भाई संजय ठाकुर घटना के सदमे में आ गया था। उसके मुंह से काफी देर तक आवाज नहीं निकल रही थी। बेटे के शव को देखने के बाद मां संजय को झकझोर कर पूछ रही थी कि घटना के समय वह कहां था। उसने शानू को क्यों नहीं बचाया। संजय को कोई जवाब सूझ नहीं रहा था। उसकी आंखों से सिर्फ आंसू गिर रहे थे।