{"_id":"9fef09374a14c4e7c216435486dc3b50","slug":"gafoor-township-beat-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गफूरबस्ती में प्रेमी युगल की धुनाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गफूरबस्ती में प्रेमी युगल की धुनाई
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गफूरबस्ती स्थित कमरे में जुआरियों और नशेड़ियों ने सोमवार को घुसकर प्रेमी युगल की अकारण धुनाई कर दी। वे दोनों पर अश्लीलता बरतने का आरोप लगा रहे थे। बनभूलपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी युगल को बचाया।
विज्ञापन
विरोध के चलते पुलिस ने प्रेमी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया और बवाल करने की कोशिश कर रहे लोगों को 107/16 में चालान करने के लिए पुलिस ने सूची तैयार की है। जांच से पता चला कि कुछ लोग मकान मालकिन महिला को मुहल्ले से भगाने के लिए योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा शहरफाटक निवासी ललित कुमार लाइन नंबर आठ स्थित एक डिश की दुकान में काम करता है। सोमवार को वह उजाला नगर निवासी अपनी प्रेमिका को लेकर गफूरबस्ती निवासी सपना वर्मा के घर गया। सपना को अपने बच्चों को स्कूल से घर लाना था। इसी कारण वह बच्चों को लेने के लिए स्कूल चली गई।
विज्ञापन
इस बीच सपना के घर के सामने जुआ खेल रहे और जुआ का संचालन करने वालों ने शोर मचाया कि सपना के घर में प्रेमी युगल अश्लील हरकत कर रहे हैं। इतना सुनने के बाद बस्ती के लोग प्रेमी युगल को मारने के लिए टूट पड़े। हमलावरों को कानून का भय नहीं था। कुछ महिलाएं लोगों को बवाल करने के लिए इकट्ठा कर रही थी।
घटना की सूचना मिलने पर मीडिया से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर कैमरे देखकर भागने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को लाकर थाने आई। घटना की सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने मुआयना किया। जांच से पता चला कि बस्ती के कुछ दबंग सपना को भगाना चाहते है।
इसी कारण उन्होंने बवाल करने की साजिश रच डाली। इस बारे में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि युवक को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। युवती को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में बवाल करने वालों की सूची तैयार की गई है।