फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   forestguard uniform torned,killing attempt

वनकर्मियों को कुचलने की कोशिश, वर्दी फाड़ी

Sat, 30 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर। Updated Sat, 30 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



कोसी के कालूसिद्ध गेट पर अवैध खनन रोकने गई टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं माफिया के लोगों ने वनकर्मियों की कार को टैक्टर-ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की। वनकर्मियों से की गई मारपीट में एक वन कर्मचारी की वर्दी फट गई। इस अराजकता के बीच चार गेटों से करीब तीन घंटे के लिए उपखनिज निकासी बंद रही। वन कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज वन दरोगा जेएस मावड़ी ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर वह कोसी के कालूसिद्ध गेट पर छापा मारने गए थे।
 मौके पर प्रतिबंधित क्षेत्र में टैक्टर-ट्रॉली चालक मोहम्मद अली निवासी गुलरघट्टी अवैध खनन कर रहा था। टीम को देखते ही चालक टैक्टर-ट्रॉली लेकर भगाने लगा, लेकिन टीम की घेराबंदी से वह उसमें सफल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कुछ देर बाद टैक्टर-ट्रॉली स्वामी अहमद अली निवासी गुलरघट्टी दर्जनों लोगों के साथ नदी क्षेत्र में पहुंच गया। इन लोगों ने टीम पर हमला करने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से वनकर्मियों की जीप को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद उक्त लोगों ने वनकर्मियों वन दरोगा एके मठपाल, वन रक्षक तारा चंद्र चौबे, शैलेंद्र कुमार चौहान और कार चालक आमिर खान से मारपीट शुरू कर दी। इसमें वन रक्षक तारा चंद्र चौबे की वर्दी फट गई, जबकि मारपीट में शैलेंद्र कुमार चौहान को चोटें आईं।

विज्ञापन

बाद में वन दरोगा को जान से मारने की धमकी देते हुए खनन माफिया टैक्टर-ट्रॉली को छुड़ा ले गए। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद गेटों पर तैनात अन्य वनकर्मियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए निकासी गेटों से वाहनों की रायल्टी बनानी बंद कर दी। इस कारण कालूसिद्ध, खड़ंजा, बंजारी प्रथम व द्वितीय गेट पर करीब तीन घंटे वाहनों की निकासी ठप रही। सूचना पर सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह, कोतवाल कैलाश पंवार, वन विभाग के एसडीओ बलवंत सिंह शाही, एआरटीओ गुरुदेव सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। वन दरोगा मावड़ी ने बताया कि मामले में खनन माफिया के खिलाफ तहरीर देने की कार्रवाई की जा रही है। देर रात वन बीट अधिकारी कोसी रेंज शैलेंद्र कुमार चौहान की तहरीर पर कोतवाली में अहमद अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed