फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five thieves hit Gangestr

उन्नाव के पांच चोरों पर लगा गैंगेस्टर

Mon, 11 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 11 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शटर उठाकर चार लाख की चोरी करने वाले उन्नाव की चोरों के एक गैंग पर गैंगेस्टर लगा दिया है। काठगोदाम पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली के एसएसआई इंदर सिंह राणा इस मुकदमे की विवेचना कर रहे है।

विज्ञापन


शीशमहल स्थित रजत कुमार गर्ग के प्लाईवुड एंड ग्लास स्टोर में 11 अप्रैल को घुसकर चोरों ने चार लाख रुपए चुरा लिए थे। पुलिस ने उन्नाव जिले से पांच लोगों को गिरफ्तार कर अंतरराज्जीय गैंग का खुलासा किया। गिरफ्तार कानपुर जिले के जाजामऊ निवासी मोहम्मद हासिम, बेगमपुरवा निवासी मोहम्मद एजाज, वसीम उर्फ सादाब, सुजातगंज निवासी एकलाक, अंबेडकर नगर नूरी रोड चकेरी निवासी प्रमोद कुमार के कब्जे से 60 हजार रुपए नगद, दो पेचकस, टार्च और एक कार बरामद किया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान ने पांचों की हिस्ट्रीशीट तैयार कर एसएसपी के माध्यम से डीएम के पास भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी ने इस मामले में गैंगेस्टर लगाने की सहमति जताई। इस पर पांचों के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एसएसआई पांचों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में मुंबई, मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed