फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Find the path to the CPU Gulapar

सीपीयू को गौलापार मार्ग पर लगाएं

Fri, 17 Jul 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 17 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
शांति कमेटी की बैठक में लोगों ने ईद के दूसरे दिन सीपीयू को गौलापार-काठगोदाम मार्ग पर तैनात करने की मांग उठायी। एसपी सिटी ने इस मामले में विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट आर डी पालीवाल और एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से कोआपरेटिव सभागार में बृहस्पतिवार को शांति कमेटी की बैठक बुलायी थी।

बैठक के दौरान ईद के पहले बिजली, पानी और सर्फाई व्यवस्था दुरुस्त करने मांग लोगों ने उठाई। पूर्व पार्षद शकील सलमानी ने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट,  कूड़े और गंदगी की समस्या उठाई।
विज्ञापन


 सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना कर त्यौहार के पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये। बताया कि कई लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण रास्ते काफी संकरे और गंदे  हो गए हैं।  जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाकर बनभूलपुरा के रास्तों को चौड़ा करना चाहता है। शांति कमेटी के सदस्यों ने इस मामले में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

कुछ वक्ताओं ने सीपीयू  के कार्यों की तारीफ करते हुए इस फोर्स को ईद के दूसरे दिन काठगोदाम, गौलापार, हेड़ाखान मार्ग पर तैनात करने का अनुरोध किया। एसपी सिटी ने इस मामले में विचार करने का आश्वासन दिया।


बैठक के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता अब्दुल मतीन अहमद सिद्दीकी, मजहर नईम नवाब, रहमत अली, रईसुल हसन, धीरेंद्र रावत, दिनेश जोशी, सुहेल सिद्दीकी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अधिकारियों में एसडीएम पंकज उपाध्याय,अधिशासी अभियंता नवीन मिश्रा, तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed