फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Facebook was chatting settings

फेसबुक में चैटिंग से हुई सेटिंग

Sun, 22 Nov 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Sun, 22 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

फेसबुक में चैटिंग के बाद रामपुर की छात्रा को नैनीताल के युवक से प्यार हो गया। शुक्रवार को वह प्रेमी से मिलने के लिए सरोवर नगरी पहुंच गयी। उसने प्रेमी से संपर्क के लिए मोबाइल पर कॉल की मगर प्रेमी ने फोन स्विच ऑफ कर दिया।

विज्ञापन


 शनिवार को छात्र टैक्सी से हल्द्वानी पहुुंची। उसके हावभाव को देखकर टैक्सी चालक को शक हो गया। वह उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने छात्रा से पूछताछ करने के बाद उसके पिता को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामपुर सिविल लाइंस निवासी इंटर की छात्रा की फेसबुक से नैनीताल के युवक से दोस्ती हो गयी। चैटिंग के बाद दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गयी। युवक ने छात्रा को नैनीताल घूमने के लिए बुलाया। छात्रा परिवार को बताए बगैर शुक्रवार को नैनीताल पहुंच गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने नैनीताल पहुंचने पर प्रेमी को मोबाइल पर फोन किया मगर उसका फोन स्विच ऑफ था। उसने प्रेमी की नैनीताल में तलाश भी की मगर सफलता नहीं मिली। शनिवार को छात्रा टैक्सी से हल्द्वानी पहुंची।


टैक्सी स्टैंड में वह परेशान हालत में खड़ी थी। टैक्सी चालक छात्रा को लेकर कोतवाली में पहुंचा और उसने छात्रा को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

कोतवाल आर एस मेहता ने छात्रा से पूछताछ करने के लिए महिला उपनिरीक्षक लता बिष्ट को बुलाया।  छात्रा ने प्रेमी की बेवफाई के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

 पुलिस ने छात्रा के पिता से बात कर उन्हेें थाने में बुलाया है। कोतवाल का कहना है कि छात्रा पिता के हवाले की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed