फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DSO absconding vehicle theft

डीएसए से वाहन चोरी आरोपी फरार

Tue, 27 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Tue, 27 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

पीलीभीत से पर्यटक बनकर आए शातिर चोर सोमवार रात डीएसए स्थित पार्किंग से जायलो कार लेकर फरार हो गया। नशे में बेसुध चालक को सुबह होश आने पर वाहन के लुटने की जानकारी मिली। वाहन स्वामी की ओर से मल्लीताल कोतवाली में इसकी लिखित तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ग्राम बहरा पोस्ट गुनौड़ी सुनगढ़ी जिला पीलीभीत निवासी रमेश पुत्र रामचरन की जायलो (यूके06आर0037) को वेद प्रकाश पुत्र लीलाधर चलाता है।
विज्ञापन


 25 अक्तूबर को वेद को छतरी चौराहा स्थित आनंद होटल से बुकिंग मिली। जहां से वह होटल में ठहरे कोसीकला मथुरा निवासी गजेंद्र पुत्र सोहन लाल के साथ कौसानी गए, 26 अक्तूबर को वह नैनीताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वह मल्लीताल स्थित सोलर होटल में रुके। जहां गजेंद्र ने चालक वेद को शराब पिलाई। वेद को नशे में बेसुध देख गजेंद्र डीएसए पार्किंग गया और जायलो लेकर फरार हो गया।


सुबह जब वेद उठा तो गजेंद्र नहीं था। कमरे के बाहर भी ताला लगा हुआ था। वेद किसी प्रकार होटल से बाहर आकर डीएसए पहुंचा तो उसे वाहन न होने की जानकारी मिली।

सूचना के बाद वाहन स्वामी समेत उनके साथी अधिवक्ता अनुज पाल, नीरज शुक्ला, रमेश, राजेंद्र, देशराज, महेंद्र भी नैनीताल पहुंचे।

पड़ताल में पता चला कि आरोपी ने होटल में जो पहचान पत्र दिया है वह फर्जी था। डीएसए में आरोपी ने वाहन की पर्ची भी दिखाई थी।

 इसके बाद ही चुंगी संचालकों ने उसे नियमों के तहत जाने दिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed