फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Driver-operator truck robbed, beaten

चालक-परिचालक को पीटकर ट्रक लूटा

Thu, 12 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 12 Mar 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन

बदमाशों को किसी का भी खौफ नहीं रहा। मंगलवार रात गोरापड़ाव में ट्रक के केबिन में सो रहे चालक-परिचालक को चाकू दिखाकर बदमाशों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक और परिचालक के पास से 11 हजार रुपए और दोनों के मोबाइल लूटने के बाद बदमाश दोनों को जंगल में एक पेड़ से बांधकर ट्रक लेकर फरार हो गए। किसी तरह दोनों ने पुलिस को सूचना दी। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


पीलीभीत जिले के सायर पिलकपुर निवासी चालक अनिल मिश्रा (35) खटीमा के रामचंद्र का ट्रक  यूपी 25-9762 चलाता है। मंगलवार रात वह परिचालक विनीत अवस्थी के साथ गोरापड़ाव में सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर सो गया। आधी रात को चार बदमाशों ने दोनों को जगाया और चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोनों की पिटाई करने के बाद बदमाशों ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


दोनों के पास रखे भाड़े के 11 हजार रुपए और मोबाइल बदमाशों ने लूट लिए। लालकुआं से आगे जंगल में पहुंचने पर बदमाशों ने दोनों को एक पेड़ से बांध दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह रस्सी खोलने के बाद सुबह के समय दोनों हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक मालिक रामचंद्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक मालिक का कहना था कि चालक-परिचालक पीलीभीत के निवासी है, लेकिन वर्तमान समय में दोनों शिव कालोनी खटीमा में रहते हैं। ट्रक मालिक ने बताया कि उनको पुलिस से ही घटना के बाबत सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed