{"_id":"c8d97a7ea468a908eabaa1906ca9bfdb","slug":"dowry-harassment-laws-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्राम उदयपुरी बैलपड़ाव निवासी रूपा कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 नवंबर 2013 को उसका विवाह ग्राम दबका बढे़पुरा थाना अमरिया पीलीभीत (बरेली) निवासी खजान सिंह पुत्र परमजीत सिंह के साथ हुआ।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति खजान सिंह, ससुर परमजीत सिंह, सास सुखविंदर कौर, ननद पलविंदर कौर, देवर अवतार सिंह और विवाहित ननद बलविंदर कौर उर्फ सिमरन बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
पिछले वर्ष अप्रैल में उसका पति बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर उसे मायके छोड़ गया। कुछ दिनों बाद पंचायत में हुए फैसले के बाद पति उसे अपने साथ ले गया, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न और मारपीट करने लगे।
एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया सभी नामजद के खिलाफ धारा 498ए, 342, 504, 506, 354क आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो