फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ... do not reach anywhere in Haryana's ATM Chip Gang

...कहीं हरियाणा का एटीएम चिप गैंग तो नहीं पहुंचा दून

Mon, 17 Jul 2017 02:04 AM IST
अरविंद उपाध्याय
अरविंद उपाध्याय Updated Mon, 17 Jul 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
... do not reach anywhere in Haryana's ATM Chip Gang
साइबर क्राइम - फोटो : Demo

देहरादून के कई खातों से जिस तरह से जयपुर में रुपये निकाले जा रहे हैं, ठीक वैसा ही डेढ़ साल पहले नैनीताल और भीमताल में हुआ था। उस समय कई खाताधारकों के पैसे उड़ाए गए थे। हैकरों की स्टाइल और थीम एक ही है। कयास लगाया जा रहा है कि हरियाणा का एटीएम चिप गैंग कहीं देहरादून तो नहीं पहुंच गया है।

विज्ञापन


 नैनीताल और भीमताल के प्रकरण से पुलिस और बैंक अधिकारी भी परेशान हो गई थी। चंद दिनों में एटीएम से हैकरों ने लाखों रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में तत्कालीन एसएसपी स्वीटी अग्रवाल की ओर से गठित एसआईटी ने जांच की। दिल्ली पुलिस का सहयोग लिया गया।
विज्ञापन


जांच में आया कि हैकरों ने 11 दिसंबर 2015 को एटीएम में डिवाइस लगाई थी। इसके लिए वे नैनीताल के एक होटल में रुके थे। हैकरों ने दिल्ली के खिचड़ीपुर और कनॉट प्लेस के एटीएम से पैसे निकाले थे। जांच में हरियाणा और दिल्ली के अपराधियों के नाम सामने आए, लेकिन काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने यह बताया था कि किस प्रकार नैनीताल में डिवाइस लगाकर हैकरों ने एटीएम के पासवर्ड हासिल किए। दिल्ली पुलिस से एटीएम से पैसे निकालने वालों के फुटेज भी मिले थे। दोनों का मिलान करने पर पता चला कि डिवाइस लगाने वाली टीम और पैसा निकालने वाले हैकरों की टीम अलग-अलग है।

कैसे बचें

जब आप एटीएम मशीन में जाते हैं तो वह सामान्य सी दिखती है, लेकिन वो एटीएम मशीन धोखाधड़ी के पूरे साजो-सामान से लैस हो सकती है। एटीएम मशीन में जहां आप कार्ड एंटर करते हैं वहां इस हाई टेक ट्रिक में एक पोर्टेबल स्कैनर फिक्स कर दिया जाता है।

स्कैनर की बनावट एटीएम मशीन से मिलती-जुलती होती है। आपको अंदाजा भी नहीं लगा पाता कि यह एक स्कैनर है। सामान्य तौर पर कार्ड एंट्री पॉइंट पर लाइट जलती रहती है, लेकिन स्कैनर में लगी एलईडी लाइट हमेशा ऑफ रहती है।

इसे हमेशा ध्यान में रखें। इसके अलावा एटीएम मशीन के की बोर्ड के ठीक ऊपर जांच लें कि कहीं कोई कैमरा तो नहीं लगा है। ऐसे में ध्यान रखें कि कोड नंबर डायल करते समय हाथ से ढक लें ताकि कैमरा भी नंबर को पकड़ न सके।


बिना सिक्योरिटी गार्ड वाले एटीएम से पैसे न निकालें। एटीएम से छेड़छाड़ का शक होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और अपना एटीएम कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर पूछने पर भी न बताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed