फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM's raid, was Snwasiniaen Catastrophe

डीएम का छापा, संवासिनियाें की दुर्गति मिली

Mon, 09 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Mon, 09 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
DM's raid, was Snwasiniaen Catastrophe

जिलाधिकारी दीपक रावत ने रविवार को नारी निकेतन में छापा मारा। वहां की अव्यवस्थाएं देख डीएम भौचक रह गए। प्रवेशन अधिकारी ड्यूटी से गायब थीं। नारी निकेतन में गंदगी की भरमार थी। डीएम ने संवासिनियों का हालचाल जाना और नारी निकेतन के कर्मचारियों को कमरों एवं शौचालय की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम से वार्ता में सभी संवासिनियों ने अपने घर जाने की बात कही। डीएम ने एसडीएम हल्द्वानी को निर्देश दिए कि नारी निकेतन में रहने वाली संवासिनियां जिन जिलों की रहने वाली हैं वहां के डीएम को पत्र लिखा जाए, ताकि उन्हें घर भेजा जा सके। संवासिनियों ने शिकायत की कि वह उनसे सफाई कराने के साथ भोजन भी बनवाया जाता है। उन्हें भोजन भी कम मिलता है। बेवजह डांट-फटकार भी लगती है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने प्रवेशन अधिकारी विमला कुरील के बिना स्वीकृत लिए एक सप्ताह तक छुट्टी पर रहने पर वेतन रोकने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। डीएम ने संवासिनियों को फल, बिस्कुट आदि सामग्री भी बांटी। इस दौरान उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 संवासिनियां और दो बच्चे हैं
नारी निकेतन में आमतौर पर समाज से ठुकराई एवं मानसिक विक्षिप्त महिलाएं और युवतियां रहती हैं। हल्द्वानी नारी निकेतन में वर्तमान में 12 संवासिनियां और दो बच्चे हैं। सभी संवासिनियां अपने घर जाना चाहती हैं, लेकिन कई के परिजन उन्हें रखना नहीं चाहते हैं।

दो विदेशी संवासिनियां भी हैं यहां
नारी निकेतन में दो विदेशी संवासिनियां भी हैं, इनमें नूर फातिमा बर्मा (म्यांमार) के लावेजाजामू और दूसरी दुर्गा नेपाल डोटी की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed