{"_id":"36b8b17dd8534be49e35cc3c85086237","slug":"devi-temple-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवी मंदिर में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्याेलीकाेट
Updated Fri, 10 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सडियाताल स्थित देवी मंदिर से बुधवार देर रात चोरों ने मां दुर्गा के चांदी के तीन छत्र और दान पात्र में रखी राशि चुरा ली। चोरी किए गए छत्रों की कीमत एवं भेंट राशि 20 हजार से अधिक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव की उत्तरी पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर के प्रति क्षेत्रवासियों की अपार श्रद्धा है। चोरी का पता बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तब चला, जब कुछ ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना को गए थे। चोरों ने मंदिर के चैनल का ताला काटकर एवं मंदिर के भीतर शीशे के शोपीस को तोड़कर चांदी के तीन छत्र और दानपात्र से नकदी चुरा ली।
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष जया बिष्ट, समाजसेवी मनमोहन बिष्ट, पूर्व प्रधान हरगोविंद रावत, भावन सिंह जीना, चंदन सिंह जीना समेेत क्षेत्रवासियों ने चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। चोरी की सूचना ज्योलीकोट चौकी में दे दी गई।
विज्ञापन