फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demolition in the head post office to deposit fees

फीस जमा करने को लेकर प्रधान डाकघर में तोड़फोड़

Tue, 16 May 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demolition in the head post office to deposit fees
डाकघर - फोटो : demo pic

प्रधान डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक की फीस जमा करने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ गई। अभ्यर्थियों ने काउंटर बढ़ाए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान गुस्साई भीड़ की काउंटर में मौजूद कर्मचारी से धक्का-मुक्की हो गई। अभ्यर्थियों ने काउंटर के शीशे को तोड़ दिया।

विज्ञापन


इससे काउंटर पर मौजूद कर्मचारी घायल हो गया। वहीं अभी किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद डाकघर खुला तो ग्रामीण डाक सेवक के आवेदन की फीस जमा करने आए अभ्यार्थियों की भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन


दो काउंटर होने के चलते घंटों इंतजार के बाद जब फीस जमा करने का अभ्यर्थियों का नंबर नहीं आने पर उन्होंने काउंटर बढ़ाए जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान काउंटर में फीस जमा करने वाले कर्मचारी ने जब समझाने का प्रयास किया तो भीड़ बेकाबू हो गई। उन्होंने तोड़-फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक अभ्यर्थी ने काउंटर का शीशा तोड़ दिया। इससे काउंटर में बैठा पोस्टल असिस्टेंट महेश कुमार का हाथ कट गया। उसे कर्मचारी बेस अस्पताल ले गए। महेश कुमार के हाथ में सात टांके लगे। पोस्टमास्टर वायके बमेटा ने बताया कि भीड़ ने प्रधान डाकघर में तोड़फोड़ की।

इस दौरान एक कर्मचारी का हाथ कट गया। उन्होंने कहा कि जिस समय तोड़फोड़ हुई उस समय पुलिस कर्मी मौजूद थे। इसलिए तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed