फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dehradun out the body of the young man found in canal

देहरादून को निकले युवक का शव नहर में मिला

Thu, 26 Nov 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Thu, 26 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा से देहरादून को निकले युवक का शव बुधवार को हल्द्वानी में पांडे नवाढ़ सरकारी अस्पताल के सामने नहर में मिला। मुखानी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। उसकी नाक और सिर पर चोट के निशान हैं। पानी में घिसटने से हाथ पर भी खरोंच आयी है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो आईडी मिलीं। इसी आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले के माटीला सूरी निवासी मोहन सिंह बिष्ट (36) का शव पांडे नवाढ़ सरकारी अस्पताल के समीप नहर में बुधवार की सुबह बहता देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मुखानी के उपनिरीक्षक जीआर गोला ने मौके का मुआयना कर शव को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने वोटर आईडी और एक कंपनी से जारी आईडी बरामद की। आईडी के आधार पर मुखानी पुलिस ने अल्मोड़ा पुलिस को सूचना दी। इसी आधार पर मोबाइल नंबर मिलने के बाद  मुखानी पुलिस ने माटीला सूरी गांव के एक बीडीसी से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी ने पुलिस की परिजनों से बात कराई। परिजनों ने बताया कि मोहन छह साल पहले मुंबई स्थित एक होटल में काम करते थे। इधर कुछ दिन पहले उन्होंने देहरादून में नौकरी के लिए बातचीत की थी। घर से वह देहरादून के लिए निकले थे। परिवार के लोग दंग हैं कि वे हल्द्वानी कैसे उतर गए।


 पुलिस का कहना है कि मोहन शराब के आदी थे। आशंका है कि कहीं मोहन को लूटकर फेंका तो नहीं गया है, क्योंकि जेब में पर्स भी नहीं था। पुलिस का मानना है कि शराब पीकर नहर में गिरने के बाद शब बहकर यहां आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed