फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CRPF recruitment of youth coming into being sold steroids

सीआरपीएफ की भर्ती में आ रहे युवाओं को बेची जा रही स्टेरॉयड

Mon, 13 Jul 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Mon, 13 Jul 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन

 सीआरपीएफ भर्ती में आए युवकों को स्टेरॉयड (ऐसी दवा जिसे खाने से शारीरिक क्षमता कहीं अधिक बढ़ जाती है) बेचने की जानकारी मिलने पर खुफिया विभाग चौकन्ना हो गया है। स्थानीय खुफिया एजेंसी के अलावा सादी वर्दी में पुलिस टीम को ऐसे लोगों की धर पकड़  के लिए लगाया गया है। एसएसपी ने इस मामले में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी के नौगांव निवासी रणजीत सिंह का पुत्र रविंद्र सिंह सीआरपीएफ कैंप में एसएससी द्वारा आयोजित सिपाही (जीडी) भर्ती में आया था। शनिवार सुबह दौड़ में 499 युवकों के साथ रविंद्र भी शामिल हुआ था।
विज्ञापन


पांच किमी की दौड़ पूरी करने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। सही होने के बाद शाम को वह घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि युवक ने स्टेमिना बढ़ाने की दवा खायी थी। सीआरपीएफ कर्मचारियों को युवक ने बताया कि काठगोदाम में कोई व्यक्ति यह दवा बेच रहा था। बहकावे में आकर उसने दवा खरीदकर खा ली। 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आईबी भी सतर्क हो गई है। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने घटना को गंभीरता से लेते हुए काठगोदाम पुलिस को युवक का बयान लेकर ऐसे तत्वों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

हिदायत दी कि भर्ती में आए युवकों को बहकाने वालों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सादे वेष में रैकी करे।  सीआरपीएफ के डीआईजी चामू सिंह कठैत का कहना है कि युवकों को कॅरिअर बनाने के लिए शार्टकट रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।


गलत दवा के मामले में युवकों को सीआरपीएफ की तरफ से आगाह भी किया जा रहा है। इस मामले में पकड़े जाने पर युवक अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। यह  भर्ती अभियान अभी 27 जुलाई तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed