फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City just came back two wheels

सिटी बस के पीछे के दोनों पहिए निकले

Thu, 26 Feb 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 26 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
City just came back two wheels

रुद्रपुर की ओर जा रही सिटी बस (जेएनआरयूएम से मिली) के पीछे की तरफ के दोनों पहिए बुधवार को टांडा के पास निकल गए। बस घिसटते हुए काफी दूर तक गई। वहीं, दिल्ली जा रही वाल्वो को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों घटनाओं में यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


सिटी बस (यूएओ-7/पीए 0242) हल्द्वानी से रुद्रपुर की तरफ जा रही थी। टांडा के पास जैसे ही बस पहुंची, तो उसके पीछे की तरफ के दोनों पहिए निकल गए। इससे बस अनियंत्रित हो गई और काफी दूर तक घसीटते हुए गई। सुनसान जगह होने और बस के पलटने से बचने से उसमें सवार 18 यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


एआरएम मनोज दुर्गापाल ने हादसे की पुष्टि की है। वहीं, मंगलवार रात दिल्ली को जाने वाली वाल्वो बस को बस अड्डे से निकलते ही कालू सिद्ध मंदिर के पास पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। एआरएम पवन मेहरा ने बताया कि इसमें कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। बाद में यात्रियों को एसी बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फटीचर हो गईं सिटी बसें
अखबार कई बार सिटी बसों के फटीचर हाल को छाप चुके हैं। ये बसें प्रेतों की तरह कांपती हैं और इनमें लाइटें, बम्पर, शीशे गायब हैं। कई बसों में फंटियों के टल्ले लगे हैं। अंदर सीटें भी हिलती हैं और टूट-फूट गई हैं। इनकी साफ-सफाई तो खैर सवारियों के बैठने से ही होती है। कुल 46 एसी बसें हैं, इनमें स्टापेज के नाम भी पहले डिजिटल थे, अब तो बस इन सरकारी बसों का हाल पहियों पर चलता कंकाल सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed