फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chen Snecing

सरेराह बैंक मैनेजर की पत्नी की चेन उड़ाई

Sun, 15 Feb 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 15 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chen Snecing

बेखौफ लुटेरों ने पति के साथ मार्निंग वाक पर जा रही महिला के गले से आदर्श नगर कालोनी के पास सड़क पर चेन खींच ली। महिला के शोर मचाने पर लुटेरे चेन लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाल आरएस मेहता के नेतृत्व में पुलिस ने चेन स्नेचरों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के क्वांटम निवासी डॉ. दिनेश पाठक यूनियन बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। जनवरी में उन्होंने हल्द्वानी में अपने हार्ट का इलाज कराया था। वह श्याम विहार कालोनी में अपने भाई के घर में रहने आए थे। डाक्टरों की सलाह पर बैंक प्रबंधक पत्नी चंद्रिका पाठक के साथ शनिवार को मार्निंग वाक पर निकले थे।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे आदर्शनगर कालोनी के पास सड़क पर पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले से चेन खींच ली। महिला के शोर मचाने पर लुटेेरे बाइक से भाग निकले। सूचना पर सीओ राजेंद्र ह्यांकी, कोतवाल आरएस मेहता, मुखानी थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। महिला ने बताया कि वह अध्यापिका है। उन्होंने चार माह पहले सवा तोले की चेन बनवाई थी। वहीं, पुलिस ने चेकिंग की, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed