{"_id":"03ca5b0940f9797e3c42aa4e053f7187","slug":"car-drivers-drunken-rampage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी कार चालकों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी कार चालकों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अराजकता थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार रात एक कार में सवार कुछ नशेड़ी युवकों ने रोडवेज अड्डे पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने रास्ता न देने को लेकर आगे चल रही कार के चालक और उसमें सवार एक युवक की पिटाई कर दी। बाद में पिस्टल भी लहराई। मौके पर आए यातायात पुलिसकर्मी से भी नशेड़ी युवकों ने बदसलूकी की। बाद में दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया, जहां उसमें समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
हुआ यूं कि एक व्यापारी का नौकर करीब डेढ़ लाख कैश लेकर व्यापारी की कार और चालक के साथ रोडवेज अड्डे जा रहा था। जाम की वजह से गाड़ी अंदर नहीं गई तो पीछे से कार में आ रहे कुछ युवकों ने गालीगलौज करते हुए वहां हंगामा कर दिया। उन्होंने नीचे उतरकर कार चालक और व्यापारी के नौकर की पिटाई कर दी। आरोप है कि एक युवक ने पिस्टल भी लहराई। हंगामा होता देख चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और मामला सुलझाने लगा। इस पर नशेड़ी युवकों ने उससे भी गालीगलौज कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन