{"_id":"f8784cea4ede9fec9968314cabcac223","slug":"car-collision-killed-one-soldier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से एक सिपाही की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से एक सिपाही की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरगलिया शेरनाला के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार ऊधमसिंह नगर के दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिपाहियों को चोरगलिया पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। इधर, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है, लेकिन चालक सहित अन्य लोग भाग निकले। पुलिस कार में सवार लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात राजेंद्र सिंह रावत और पुलिस लाइन में तैनात राजेश कुमार खटीमा फायरिंग रेंज गए थे। दोनों रविवार शाम बाइक से हल्द्वानी स्थित कमरे पर लौट रहे थे। चोरगलिया शेर नाला के पास तेज रफ्तार से आ रही डस्टर कार (यूए06 एई 5435) ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार सिपाही दूर गिरकर घायल गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक सहित अन्य लोग भाग निकले।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने घायल सिपाहियों को एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजकर घटना से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान राजेंद्र सिंह रावत ने दम तोड़ दिया। वह मूल रूप से सल्ट (अल्मोड़ा) के रहने वाले थे। उनका परिवार कमलुआगांजा (हल्द्वानी) में रह रहा था।
विज्ञापन
वहीं घायल सिपाही राजेश कुमार मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले हैं। इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर ऊधमसिंह नगर के पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए थे। वहीं, सूचना पर डीआईजी पीएस सैलाल और एसपी सिटी जसवंत सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।