फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus collision killed the teacher, brother injured

बस की टक्कर से शिक्षक की मौत, भाई घायल

Fri, 30 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 30 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

टेढ़ीपुलिया के समीप तेज रफ्तार बस की टक्कर से शुक्रवार सुबह बुलेट सवार शिक्षक की मौत हो गई और शिक्षक का भाई बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल को बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना है कि शिक्षक की पत्नी के लिए करवाचौथ का दिन काल बनकर आया। काठगोदाम पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

वेणीखत्ता दमुवाढूंगा निवासी सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ( रिटायर्ड )बहादुर राम आर्या के पुत्र विजय कुमार आर्या (30) अल्मोड़ा जिले के जालनी स्थित इंटर कालेज में भौतिकी विज्ञान के प्रवक्ता थे।
विज्ञापन


उनके भाई अजय प्रकाश (24) भी रुद्रपुर में शिक्षक हैं।  शुक्रवार सुबह विजय अपने छोटे भाई को रोडवेज तक छोड़ने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल (यूके 04 एफ 4358) से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टेढ़ीपुलिया के समीप सामने से आ रही सिडकुल की तेज रफ्तार  बस (यूके 06 सीए 0588) ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हेलमेट दूसरी तरफ गिर पड़ा और दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को बेस अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घायल अजय प्रकाश को पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के बाद चालक को हिरासत मेें ले लिया है। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि विजय की शादी नवंबर 2013 में रुद्रपुर स्थित देना बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत अंजू के साथ हुई थी।


कोतवाल आर एस मेहता ने बताया कि अंजू जसपुर के पुलिस इंस्पेक्टर बीआर आर्या की बेटी हैं। विजय तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर के थे। हादसे की जानकारी मिलने पर काफी लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed