{"_id":"57250dc34f1c1b744ba91d0e","slug":"bottle-of-wine-over-a-rating-protest-kicked-in-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की ओवररेटिंग के विरोध पर सिर में मारी बोतल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की ओवररेटिंग के विरोध पर सिर में मारी बोतल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sun, 01 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। शराब की ओवररेटिंग का विरोध करने पर दुकानदार के सिर में बोतल मार दी। जिससे भड़के लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर आगजनी की भी कोशिश की। मोहल्ला भवानीगंज निवासी नकुल कश्यप शनिवार रात करीब 8:30 बजे भगत सिंह चौक स्थित लाइसेंसी दुकान से शराब खरीदने गया था। जहां दुकानदार ने नकुल से प्रिंट रेट से अधिक भुगतान मांगा। नकुल ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दुकानदार ने नकुल के सिर में बोतल मार दी। जिससे जख्मी नकुल लहूलुहान हो गया। बोतल भी फूट गई। इसका पता चलते ही वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
आरोप है कि भीड़ में शामिल लोग दुकान में घुस गए। उन्होंने बोतलों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। दुकानदार के साथियों ने जलता कागज बुझाकर आगजनी को रोक दिया। हंगामे के कारण काशीपुर-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नकुल को हायर सेंटर रेफर किया गया। पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ स्वतंत्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन