फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bhimtal accident

बस से भिड़कर पहाड़ी से टकराया कैंटर, चालक घायल

Sun, 15 Feb 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गरमपानी (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला,गरमपानी (नैनीताल)। Updated Sun, 15 Feb 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
bhimtal accident

भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर गरमपानी के पास कार को बचाने के प्रयास में एक कैंटर रोडवेज बस से टकराने के बाद सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में कैंटर चालक मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए खैरना ले जाया गया।

विज्ञापन


किच्छा से गोपेश्वर जा रहा कैंटर (यूके 04 सीए-0217) शनिवार शाम करीब पौने छह बजे जैसे ही गरमपानी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में कार के पीछे से आ रही रोडवेज बस (यूए 07 पीए-9056) से टकराकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराया।
विज्ञापन


हादसे में कैंटर चालक विक्रम सिंह (40) पुत्र नत्थू लाल निवासी यादव वाली गली बरेली उत्तर प्रदेश मामूली रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घायल चालक को सीएचसी खैरना पहुंचा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चालक को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद एनएच पर कुछ देर जाम की स्थिति भी रही। रोडवेज के परिचालक शंकर जोशी ने बताया कि रोडवेज में 44 यात्री सवार थे, जिसमें से सभी सुरक्षित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed