फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attempted rape of teenager

किशोरी से बलात्कार की कोशिश

Sat, 12 Dec 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Sat, 12 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा में एक दुकानदार ने अपने रिश्तेदार की नाबालिग बेटी को दुकान के कमरे में बुलाकर बलात्कार की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष शुक्रवार की सुबह आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर सीपीयू की टीम ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस मामले में मुखानी पुलिस पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मुखानी क्षेत्र की किशोरी को कुसुमखेड़ा के दुकानदार ने बहला फुसलाकर बुलाया। दुकान के अंदर एक कमरे में लेकर जाने के बाद दुकानदार ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने और पुलिस को सूचना देने की धमकी देने पर दुकानदार ने उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन


किशोरी ने घर पहुंचकर अपने माता पिता से आपबीती सुनाई। शुक्रवार की सुबह किशोरी के माता पिता आरोपी रिश्तेदार से पूछने के लिए उसकी दुकान पर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। झगड़े की सूचना मिलते ही सीपीयू की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फोर्स को देखते ही आरोपी दुकानदार भागने लगा। सीपीयू ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और मुखानी थाने के हवाले कर दिया। इस मामले में किशोरी के परिवार ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का बयान लेने और मेडिकल मुआयना कराने के बाद अन्य धाराएं बढ़ेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed