फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Assam teenager lured away arrived at Haldwani

असम की किशोरी भटककर हल्द्वानी पहुंची

Tue, 01 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Tue, 01 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन

मालकिन की पिटाई से क्षुब्ध असम की किशोरी दिल्ली से घर के लिए निकली लेकिन गलतफहमी में दूसरी ट्रेन पकड़ने के कारण वह भटककर हल्द्वानी पहुंच गयी।

विज्ञापन


 कोतवाली पुलिस ने किशोरी को घर भेजने के लिए असम पुलिस से संपर्क किया है। उपनिरीक्षक विनोद जोशी ने बच्ची को उसकी मामी से बात कराई है।

 असम के धनकुना मीरामारी निवासी नार्थलेन सुरी की 15 साल की बेटी इलीसिया दिल्ली स्थित कोठी में नौकरानी का काम क रती थी।

किशोरी का आरोप है कि उसने एक माह तक घर का सारा काम किया लेकिन मालकिन और मालिक उसकी पिटाई करते थे। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर उसने घर जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


रविवार को वह स्टेशन पर आकर बगैर टिकट लिए ट्रेन में बैठ गई। असम की ट्रेन में बैठने के बजाय वह हल्द्वानी की ट्रेन में बैठ गई।

 हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर भटकती बच्ची को देखकर पुरानी चुंगी काठगोदाम की रहने वाली उर्मिला बिष्ट ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक विनोद जोशी ने किशोरी से पूछताछ कर उसकी मामी से बात कराई। मामी से बात करने के बाद किशोरी खुश हो गई है। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है।

 पुलिस का कहना है कि किशोरी टूटी-फूटी हिंदी के अलावा असमिया बोलती है।  किशोरी टूटी फूटी हिंदी के अलावा असमिया बोलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed